19 फ़रवरी 2020 - 10:52
कोरोना वायरस से प्रभावितों की संख्या 73000 जबकि मरने वालों की तादाद हुई 2000 से अधिक

कोरोना वायरस से मरने की वालीकी संख्या तेज़ी से बढ़कर 2005 हो चुकी है। इस बीच रूस ने चीनी नागरिकों के प्रवेश पर लगाई रोक लगा दी है।

चीन से शुरू होकर दुनिया के कई देशों में लोगों को अपनी चपेट में लेने वाले कारोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 73000 से अधिक हो चुकी है।  सन 2019 के अंत में इस वायरस के फैलने वाले स्थान के दृष्टिगत विश्व स्वास्थ्य संस्थान ने इस बीमारी को ‘कोविड-19’ नाम दिया है।

चीन से फैले खतरनाक कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह चीन सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अबतक इस जानलेवा वायरस की वजह से 2005 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।  इसके अलावा 73 हजार से ज्यादा लोग, कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।  इसी बीच कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के उद्देश्य से रूस 20 फरवरी से सभी चीनी नागरिकों को अपने क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक देगा। रूस की उप प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मामलों की प्रभारी तातियाना गोलिकोवा ने कहा है कि रूस की सीमाओं के जरिए चीनी नागरिकों के प्रवेश को 20 फरवरी से निलंबित कर दिया जाएगा।।  उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध कार्य यात्रा, निजी यात्रा, अध्ययन और पर्यटन के लिए आने वाले सभी यात्रियों पर लागू होगा। 

इस बीच कोरोनावायरस से चीन में एक अस्पताल के निदेशक की मंगलवार को  मौत हो गई। चीन के सरकारी मीडिया सीसीटीवी ने यह जानकारी दी। वुहान में बने वुचांग अस्पताल के निदेशक लिउ झिमिंग की जान बचाने के सारे प्रयास विफल हो गए और उनकी मौत हो गई।  लिउ से पहले कोरोना वायरस के कारण अस्पताल के निदेशक स्तर के व्यक्ति के मरने की खबर नहीं आई थी।आधिकारिक डेटा के अनुसार चीन में कोरोना वायरस से अबतक 6 चिकित्साकर्मियों की मौत हो चुकी है जबककि 1,716 कर्मी इससे संक्रमित हैं।